{"_id":"66d5988fedee209c80084d67","slug":"two-brothers-arrested-for-cheating-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2061075-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, इनाम था घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार, इनाम था घोषित
Mon, 02 Sep 2024 10:45 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:45 PM IST
सार
टीकमगढ़ जिले के खरगापुर नगर के रहने वाले दो भाइयों ने गेहूं की रेलवे रेक भेजने के नाम पर फरीदाबाद के व्यापारी से करोड़ों रुपये की ठगी कर ली थी। दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों भाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के खरगापुर नगर के रहने वाले दो भाइयों ने हरियाणा के एक व्यापारी से एक करोड़ 21 लाख रुपये की ठगी की थी। इन दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने सोमवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ जिले के खरगापुर नगर के रहने वाले दो भाई मुकेश असाटी और जमुना असाटी ने रेलवे रेक के फर्जी कागज लगाकर संजीव कुमार निवासी फरीदाबाद के साथ गेहूं का रेक भेजने के नाम पर एक करोड़ 21 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी।
विज्ञापन
मामले में फरीदाबाद के रहने वाले संजीव कुमार पाराशर ने टीकमगढ़ आकर जब रेलवे में जानकारी की तो पता चला कि इस तरह की कोई भी गेहूं की रेक बुक नहीं की गई है और न ही कोई गेहूं यहां से भेजा गया है। दोनों भाइयों ने रेक भेजने के नाम पर एक करोड़ 21 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए थे। इसके बाद पीड़ित ने टीकमगढ़ शहर के देहात पुलिस थाने में आवेदन दिया, जिसमें विवेचना के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ देहात पुलिस थाने में धारा 420, 467 ,468, 431,34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना दिनांक से दोनों भाई फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा दोनों भाइयों पर पांच 5000 का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
रानीगंज तिगेला से हुई गिरफ्तारी
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि देहात पुलिस थाने के प्रभारी रवि कुमार गुप्ता को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी झांसी से होकर टीकमगढ़ की ओर आ रहे हैं। रानीगंज तेगेला पर घेराबंदी करके दोनों आरोपी मुकेश असाटी और उसका छोटा भाई जमुना असाटी को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से घटना में प्रयुक्त लैपटॉप मोबाइल जब्त किए गए। वह आरोपियों के खाते में जमा पांच करोड़ रुपये सीज कराए गए। साथ ही 1,25,000 नगद जब्त किए गए। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल टीकमगढ़ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
