फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tractor trolley seized while stealing sand in tikamgarh

Tikamgarh: रेत का अवैध परिवहन और चोरी करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2024 06:48 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 06:48 PM IST
सार

MP: टीकमगढ़ में धसान नदी से रेत का अवैध उत्खनन और चोरी करते हुए खरगापुर पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Tractor trolley seized while stealing sand in tikamgarh
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

टीकमगढ़ और छतरपुर जिले को बांटने वाली धसान नदी से रेत का अवैध उत्खनन और चोरी करते हुए खरगापुर पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर चालक पर चोरी का मामला दर्ज किया है। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने मंगलवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ और छतरपुर जिले की सीमाओं को धसान नदी बांटती है। टीकमगढ़ जिले के पचेरघाट से लंबे समय से छतरपुर जिले के रेत माफिया रेत का अवैध खनन करके चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत स्थानीय लोगों ने टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित से की थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा खरगापुर पुलिस थाने को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। खरगापुर पुलिस की टीम को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ का आदेश मिलते ही पुलिस टीम ने धसान नदी के पचेरघाट पर छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन


यहां पर पुलिस की सूचना लगते ही करीब एक दर्जन से अधिक छतरपुर जिले के ट्रैक्टर ट्रॉली रेत का अवैध परिवहन कर रहे थे, लेकिन पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर मौके से भाग गए। जबकि एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने जब्त कर चोरी का मामला चालक के खिलाफ दर्ज किया है। ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर खरगापुर पुलिस थाने में रखा गया है। वहीं चालक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छतरपुर जिले का है आरोपी
पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने बताया कि मौके से एक ट्रैक्टर ट्रॉली को खरगापुर पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इस ट्रैक्टर को छतरपुर जिले के हतना गांव का रहने वाला रविंद्र यादव चला रहा था। इसके खिलाफ रेत चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है।

लंबे समय से होता है रेत का अवैध खनन और परिवहन
पचेरघाट टीकमगढ़ और छतरपुर की सीमा को जोड़ता है। धशान नदी पर बने पुल के नीचे लंबे समय से रेत का अवैध खनन और परिवहन होता है। स्थानीय सूत्र बताते हैं कि जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छतरपुर जिले के ट्रैक्टर ट्रॉली आकर के रेत का अवैध खनन और परिवहन करते हैं, लेकिन माइनिंग विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।


जिसके चलते स्थानीय ग्रामीणों ने टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया था और कार्रवाई करने की मांग की थी। जब पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई तो करीब एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर मौके से भाग गए। टीकमगढ़ जिले की सीमा में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस पकड़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed