फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News Patwari arrested while taking bribe of Rs 10 thousand

Tikamgarh News: 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Mon, 22 Jan 2024 04:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 04:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सागर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई के दौरान पटवारी को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

विज्ञापन
Tikamgarh News Patwari arrested while taking bribe of Rs 10 thousand
रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। सोमवार दोपहर सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने कुंवरपुरा गांव में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी अलंकृत पस्तोर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


लोकायुक्त टीम की प्रभारी मंजू सिंह ने बताया कि आवेदक सत्येंद्र तिवारी ने लोकायुक्त सागर में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पटवारी द्वारा नामांतरण के नाम पर 15,000 रिश्वत की मांग की जा रही है, जिसको तस्दीक कराया गया और पाया गया कि पटवारी द्वारा लगातार फरियादी से रिश्वत मांगी जा रही है। यह रिश्वत दो किस्तों में मांगी गई थी।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को सागर लोकायत की टीम ने पटवारी अलंकृत को दस हजार रुपये की कुंवरपुर गांव में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घटना करने के बाद आरोपी और फरियादी को लेकर तहसील कार्यालय टीकमगढ़ पहुंचे, जहां पर पूरी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed