{"_id":"66cdc753f55ec3d62d04c518","slug":"tikamgarh-news-missing-case-registered-instead-of-kidnapping-of-minor-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया लापता का केस, एसपी के दरबार पहुंचे मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया लापता का केस, एसपी के दरबार पहुंचे मां-बाप
Tue, 27 Aug 2024 06:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 27 Aug 2024 06:02 PM IST
सार
जिले के दिगौड़ा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले बर्मा ताल गांव से नाबालिग के अपहरण की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित मां-बाप ने इसकी शिकायत एसपी की जनसुनवाई में की।
विज्ञापन
एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित मां-बाप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के दिगौड़ा थाने के बर्मा ताल गांव से नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है, लेकिन पुलिस ने अपहरण की जगह गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। परिजनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए जनसुनवाई में एसपी के समक्ष शिकायत की। उन्होंने गांव के एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस पर जानबूझ कर अपहरण का मामला न दर्ज करने का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
लापता लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को 13 अगस्त को गांव का ही एक लड़का अपहरण करके ले गया था। इस मामले में उसने दिगौड़ा पुलिस थाने में आवेदन दिया था, लेकिन पुलिस ने अपहरण की जगह गुमइंसान का मामला दर्ज किया है। इस कारण वो जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे हैं। मां-बाप ने गांव के ही लड़के पर अपहरण आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन सौंपा है, जिसमें पुलिस पर जानबूझ कर अपहरण का मामला न दर्ज करने का आरोप लगाया है। मां-बाप ने कहा कि उनकी लड़की नाबालिक है। नियमानुसार अगर नाबालिक लड़की को कोई भागाकर या अपहरण करके ले जाता है तो मां-बाप के बयान के अनुसार कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
इस ममाले में पुलिस अधीक्षक रोहित का कहना है कि आवेदन आया है। इस मामले की उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
