फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh News: Illegal mining of sand is going on continuously from the rivers in front of the department

Tikamgarh News: नदियों से लगातार हो रहा है रेत का अवैध खनन, कार्रवाई के लिए खनिज विभाग कर रहा पुलिस का इंतजार

Tue, 27 Aug 2024 04:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 27 Aug 2024 04:34 PM IST
सार

टीकमगढ़ जिले में वर्षा काल के दौरान रेत खनन पर प्रतिबंध के बावजूद माफिया खुलेआम उर नदी सहित छह नदियों से अवैध खनन कर रहे हैं। खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी ने पुलिस बल की कमी का हवाला देते हुए कार्रवाई में असमर्थता जताई है, जिससे खनिज माफिया और भी अधिक सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन
Tikamgarh News: Illegal mining of sand is going on continuously from the rivers in front of the department
नदी में किया जा रहा रेत खनन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में वर्षा काल के दौरान जिले की नदियों से रेत खनन पर भले ही प्रतिबंध चल रहा हो, लेकिन माफिया लगातार रेत का अवैध खनन कर रहे हैं एक दो नहीं टीकमगढ़ जिले की निकली करीब 6 नदियों से अवैध खनन हो रहा है। टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील के अंतर्गत आने वाली उर नदी से खुलेआम अवैध खनन होता है। यहां पर दर्जन भर ट्रैक्टर नदी से रेत निकालकर खुलेआम बेच रहे हैं। 

विज्ञापन


इस नदी के बगल से गुजरने वाला टीकमगढ़ जतारा मार्ग, जहां से प्रतिदिन एसडीएम तहसीलदार और खनिज विभाग के अधिकारी निकलते हैं, लेकिन आज तक एक भी कार्रवाई नहीं हुई, जबकि टीकमगढ़ जिले में पिछले एक साल से रेत का ठेका नहीं हुआ है। ऐसे में टीकमगढ़ शहर की सड़कों पर रेत से भरे ट्रैक्टर और ट्रक खुलेआम दौड़ते हैं, लेकिन उन पर ना तो पुलिस कार्रवाई करती है और न ही खनिज विभाग कोई कार्रवाई करता है। इससे स्पष्ट होता है कि कहीं न कहीं खनिज माफिया के इशारे पर जिला प्रशासन चल रहा है। माफिया दिन हो या रात नदियों से लगातार रेत निकाल कर के बाजार में महंगे दामों में बेच रहे हैं और जिम्मेदार विभाग और अधिकारी अनजान बने हुए हैं। खनिज विभाग के साथ पुलिस विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं करता है 
विज्ञापन


टीकमगढ़ जिले के खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी का कहना है कि जब भी कोई छापा मारने जाओ तो पुलिस बल नहीं मिलता है। इस संबंध में वह कई बार टीकमगढ़ कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी लिख कर दे चुके हैं, क्योंकि अगर पुलिस बल नहीं होता है तो खनिज माफिया उनके ऊपर हमला कर देते हैं। उन्होंने बताया कि आज से करीब एक साल पहले उनके ऊपर खनिज माफिया ने हमला कर दिया था। पुलिस बल उपलब्ध नहीं होता है, जिस कारण से कार्रवाई नहीं हो पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed