{"_id":"65ae6ee7033f5268a1032875","slug":"tikamgarh-news-army-soldier-vinod-vanshkar-dies-due-to-heart-attack-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: हार्ट अटैक आने से सेना के जवान की मौत, एक महीने की छुट्टी पर घर आया था, छह फरवरी को लौटना था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: हार्ट अटैक आने से सेना के जवान की मौत, एक महीने की छुट्टी पर घर आया था, छह फरवरी को लौटना था
Mon, 22 Jan 2024 07:04 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 22 Jan 2024 07:04 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसके सीने में दर्द हुआ और तबीयत बिगड़ गई। जवान एक महीने की छुट्टी पर घर आया था, उसे छह फरवरी को ड्यूटी पर लौटना था।
विज्ञापन
विनोद वंशकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ में लिधौरा तहसील के मरगुवां गांव में सोमवार को थल सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 35 वर्षीय आर्मी जवान विनोद वंशकार एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। सोमवार सुबह अचानक उसे सीने में दर्द हुआ। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आर्मी जवान विनोद वंशकार वर्तमान में सारंगपुर में पदस्थ था। परिजनों से पता चला है कि छह जनवरी को वह एक महीने की छुट्टी पर घर आया था। छह फरवरी को उसे वापस लौटना था। सोमवार सुबह अचानक विनोद के सीने में दर्द हुआ। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल से झांसी ले जाते समय रास्ते में ही विनोद की मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसके शव को गांव ले गए। घटना की जानकारी लगते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सागर आर्मी कैंप से सेना के अधिकारी आ रहे हैं। अधिकारियों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आर्मी जवान विनोद वंशकार की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। उनके घर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
