{"_id":"670bdbabb6657b83be0cc221","slug":"tikamgarh-husband-attacked-with-an-axe-for-refusing-to-talk-on-phone-for-long-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh: फोन पर लंबी बात करने से मना किया तो रची हत्या की साजिश, पति पर कुल्हाड़ी से किए वार, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh: फोन पर लंबी बात करने से मना किया तो रची हत्या की साजिश, पति पर कुल्हाड़ी से किए वार, तीन गिरफ्तार
Sun, 13 Oct 2024 08:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 13 Oct 2024 08:09 PM IST
सार
टीकमगढ़ जिले के धर्मपुरा गांव में सोते समय रविंद्र सिंह घोष पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी, महिला मित्र और नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार किया है। पत्नी की मोबाइल पर लंबी बातचीत को लेकर पति के साथ विवाद होता था, जिससे तंग आकर पत्नी ने अपने भतीजे और महिला मित्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
पुलिस थाना दिगौड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के धर्मपुरा गांव में एक व्यक्ति पर सोते समय कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित ने रविवार की शाम बताया कि दिगौड़ा पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले धर्मपुरा गांव में 6 अक्तूबर की रात घर में सो रहे रविंद्र सिंह घोष पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया था। हमले में वह बाल बाल बच गया था। उस समय फरियादी के आवेदन पर पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन घायल को शक अपनी पत्नी के ऊपर था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस अधीक्षक की ओर से एक टीम का गठन किया गया। फरियादी के संदेह पर उसकी पत्नी और उसकी महिला मित्र को पुलिस हिरासत में लेकर जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविंद्र सिंह घोष की पत्नी अपनी महिला मित्र से मोबाइल पर लंबी बात करती थी। इससे परेशान पति मारपीट करता था। पति की मारपीट से तंग आकर पत्नी एवं उसकी मित्र ने एक राय होकर साजिश रची। अपने चचेरे भतीजे के साथ मिलकर पति रविंद्र की हत्या करने की साजिश रची। एक दिन पति रविंद्र घर में सो रहा था, तभी तीनों ने मिलकर के उसके ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वो किसी तरह बच गया, उसका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में घायल की पत्नी और उसकी महिला मित्र और उसके नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार किया गया है।
