{"_id":"6655d8c4f53d4455e3098c3a","slug":"tikamgarh-crime-accused-carrying-a-reward-of-five-thousand-rupees-arrested-from-new-bus-stand-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh Crime: नया बस स्टैंड से पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, घटना के समय से फरार था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh Crime: नया बस स्टैंड से पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, घटना के समय से फरार था
Tue, 28 May 2024 06:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 28 May 2024 06:44 PM IST
सार
टीकमगढ़ शहर के नया बस स्टैंड से पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि घटना के समय से ही आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने मंगलवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ शहर के देहात पुलिस थाने में मवई गांव के रहने वाले आरोपी नीरज तनय काशीराम अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। घटना दिनांक से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई थी। टीम को आज सूचना मिली थी कि आरोपी नया बस स्टैंड से कहीं बाहर जाने की फिराक में है। जहां पर पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी नीरज तनय काशीराम अहिरवार नया बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
