फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Tikamgarh Chit fund company committed fraud of crores of rupees people protested submitted memorandum

Tikamgarh: चिटफंड कंपनी ने किया करोड़ों रुपये का घोटाला, लोगों ने प्रदर्शन कर डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Sat, 11 Jan 2025 05:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 05:37 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में चिटफंड कंपनी द्वारा करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है। उपभोक्ता और एजेंटों ने प्रदर्शन कर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन
Tikamgarh Chit fund company committed fraud of crores of rupees people protested submitted memorandum
प्रदर्शन में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ जिले में अपने एजेंटों का जाल फैलाकर जनहित क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी ने करीब 50 से 60 करोड़ रुपये की उगाही करने के बाद बैंक को बंद कर कर्मचारियों और अधिकारी भाग गए हैं। अपना पैसा पाने के लिए अब ग्राहक लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें पैसा नहीं मिल रहा है। जबकि इसके मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


इस बैंक में हजारों लोगों ने अपनी गाड़ी कमाई जमा की थी। हजारों लोगों ने पैसा जमा किया था। करीब चार महीने पहले कंपनी का दफ्तर बंद हो गया और कई एजेंट फरार हो गए। हितग्राहियों ने बताया कि समिति का टीकमगढ़ स्थित ऑफिस भी बंद हो चुका है और कर्मचारी भी गायब हैं, जिससे हम सभी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


लोगों ने शुक्रवार को टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन से एक रैली निकालकर टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और पैसा दिलाने की मांग को लेकर के डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर के नाम सौंपे पर गए ज्ञापन में कहा गया है कि लस्टीनेस चिटफंड कंपनी से पैसा वापस दिलाया जाए। लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लोगों ने धोखाधड़ी करने वाले फर्जी सोसाइटियों पर सरकार की ओर से प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में टीकमगढ़ के तत्काल पुलिस अधीक्षक रोहित ने मामला दर्ज किया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में ए-क्लास का ट्रीटमेंट दिया गया था, जिसको लेकर विरोध हुआ था। अभी आरोपी फिलहाल जेल में हैं। उनके करोड़ों रुपये की संपत्ति को भी प्रशासन ने जब्त किया है। शनिवार को सैकड़ों की संख्या में ग्राहक नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed