{"_id":"66549536da477472b402f16a","slug":"mp-news-rape-accused-absconds-from-police-custody-now-dead-body-found-hanging-from-a-tree-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, अब पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, अब पेड़ से लटका मिला शव
Mon, 27 May 2024 07:44 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 27 May 2024 07:44 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के टीकगमढ़ में अजीब मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस उसे तलाश रही थी। इस बीच उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली है।
विज्ञापन
युवकी और युवती ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना खरगापुर के अंतर्गत आने वाले पिपरा बिलारी गांव में सोमवार सुबह पेड़ से लटकती हुई लाश ने कई सवालों को जन्म दे दिया है। लाश मूरत यादव की है। उस पर दुष्कर्म का आरोप था। पुलिस लॉक-अप से वह 19 मई को फरार हो गया था। अब सोमवार सुबह उसकी लाश गांव में पेड़ पर बने फंदे पर झूलती मिली है।
विज्ञापन
पुलिस लॉकअप से आरोपी के फरार होने के मामले में टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित ने तीन आरक्षकों को लाइन अटैच किया था। इस मामले में आरोपी के फरार होने के बाद उसके परिजनों पर दबाव बनाने के लिए खरगापुर पुलिस थाने में बिठाया लिया था। घटना के बाद से उसके परिजन पुलिस थाने में बैठे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। लाश मिलने के बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा है। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने कहा कि सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। यदि प्रताड़ना का परिजन आरोप लगा रहे हैं तो इस मामले की भी जांच कराई जाएगी। एफएसएल टीम को मौके पर भेजा है। डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
