फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   MP Crime Tribal girl gang-raped in Tikamgarh case registered 11 days later on SP orders

MP Crime: टीकमगढ़ में आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 11 दिन बाद एसपी के आदेश पर मामला दर्ज हुआ

Thu, 29 Aug 2024 09:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 29 Aug 2024 09:51 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हद तो ये है कि दुष्कर्म के 11 दिन बाद, वो भी टीकमगढ़ एसपी के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
MP Crime Tribal girl gang-raped in Tikamgarh case registered 11 days later on SP orders
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीकमगढ़ में खरगापुर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में नाबालिग आदिवासी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें खरगापुर पुलिस थाने ने 11 दिन बाद मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


खरगापुर पुलिस थाने के प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर खरगापुर पुलिस थाने में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला गुरुवार की शाम सात बजे दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना करीब 11 दिन पुरानी है। लेकिन नाबालिग के परिजन बाहर थे, जब वह आए इसके बाद मामला कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग अपने खेत पर जा रही थी, तभी आरोपी लालू और सलीम जिनकी उम्र 28 और 30 वर्ष है, ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


खरगापुर थाना प्रभारी मनोज दुबे ने बताया कि लड़की नाबालिग जब अपने खेत पर जा रही थी, तभी दोनों आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। लेकिन उनके परिजन बाहर थे, इसलिए वह रिपोर्ट करने थाने नहीं आई। उधर, जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर के प्रवास के दौरान पीड़ित का परिवार टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक से मिला, तब कहीं मामला दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही पीड़ित परिवार मिला, मैंने मामला दर्ज कराया : पुलिस अधीक्षक
टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की दोपहर में पीड़ित का परिवार उनसे मिला था और आवेदन दिया था। इसके बाद उन्होंने तत्काल खरगापुर पुलिस थाना प्रभारी को आदेशित किया और मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि इस मामले के दोनों आरोपियों को पुलिस अभीरक्षा में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही नाबालिग के बयान के लिए स्पेशल महिला पुलिस अधिकारी को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed