फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   man killed by unknown persons in Tikamgarh MP

Crime News: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 15 Jan 2023 06:13 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 15 Jan 2023 06:13 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शनिवार रात 28 वर्षीय युवक की अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्धों की खोजबीन कर रही है। आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
man killed by unknown persons in Tikamgarh MP
murder in Tikamgarh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक युवक की लगा रेतकर हत्या का मामला सामने आया है। जिले के लिधौरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मरगुवा में शनिवार रात 28 वर्षीय युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। थाना प्रभारी संतोष चौरसिया ने बताया कि शनिवार रात 9:30 बजे जानकारी मिली कि सिद्ध बाबा दरबार के आसपास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा गया कि कुएं के पास एक युवक मृत पड़ा हुआ है, जिसके गले पर धारदार हथियार का निशान पाया गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके बाद आसपास तलाशी ली गई तो एक धारदार चाकू और चप्पल पाई गई। रविवार सुबह एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड द्वारा मौका मुआयना किया गया, जिसके अनुसार कुछ संदिग्धों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


फसल की रखवाली के लिए खेत में गया था युवक
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरगुवा निवासी कैलाश कुशवाहा (50 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके द्वारा बताया गया है कि प्रकाश उर्फ सुकली कुशवाहा (28 वर्ष) शनिवार शाम 7:00 बजे के करीब घर से खाना खाकर हर रोज की तरह फसल की रखवाली के लिए अपने खेत पर गया था। कुछ समय बाद पड़ोसी खेत में गए तो प्रकाश झोपड़ी के पास मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्धों की खोजबीन कर रही है। आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाएंगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जतारा सामुदायिक केंद्र भेजा गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिवार को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed