{"_id":"65f550624ab002e26905d7d6","slug":"farmer-died-due-to-electric-shock-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: करंट लगने से किसान की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: करंट लगने से किसान की हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Sat, 16 Mar 2024 01:25 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:25 PM IST
सार
Tikamgarh News: जिले के बोरी गांव में एक किसान अपने खेत में पानी दे रहा था। अचानक से मोटर में करंट आने से किसान अर्जुन उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
करंट लगने से किसान की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के बोरी गांव के रहने वाले किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किसान अर्जुन यादव बीती शाम 7 बजे अपने खेत में पानी दे रहे थे, इसके बाद वह अपनी मोटर बंद करने के लिए कुएं के पास गए, जहां उन्हें करंट लग गया। करंट लगने की वजह से आनन-फानन में परिजन अर्जुन को लेकर टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय को सूचना दी गई।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी नोने सिंह ने बताया कि मृतक किसान अर्जुन यादव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा सूचित किया गया था कि किसान को करंट लगा। इसके बाद उन्हें तुरंत टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बाद में पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई की और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
