फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh Prithvipur Assembly ByElection congress leader sanju jatav controversial statement on bjp candidate dr shishupal yadav

कांग्रेस की महिला नेता के बिगड़े बोल: संजू जाटव ने भाजपा प्रत्याशी को बताया चाइना का माल, शिवराज पर भी दिया विवादित बयान

Thu, 14 Oct 2021 01:06 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Oct 2021 01:06 PM IST
सार

संजू जाटव कार्यकर्ताओं को जब संबोधित कर रही थीं उस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। वह भाषण देते-देते इस कदर आवेश में आ गईं कि उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल सिंह यादव को चीनी माल बता दिया।

विज्ञापन
Tikamgarh Prithvipur Assembly ByElection congress leader sanju jatav controversial statement on bjp candidate dr shishupal yadav
संजू जाटव - फोटो : Facebook

विस्तार

टीकमगढ़ के पृथ्वीपुर में गुरुवार को कांग्रेस के चुनाव प्रचार में पहुंचीं भिंड की पूर्व जनपद अध्यक्ष कांग्रेस नेता संजू जाटव एक बार अपने भाषणों को लेकर फिर से विवाद में घिर गईं हैं। दरअसल, संजू जाटव कार्यकर्ताओं को जब संबोधित कर रही थीं उस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। वह भाषण देते-देते इस कदर आवेश में आ गईं कि उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल सिंह यादव को चीनी माल बता दिया।

विज्ञापन


अब संजू जाटव के बयान पर जब बवाल होने लगा तो कई लोगों ने कहा कि शिशुपाल सिंह यूपी के ललितपुर जिले के रहने वाले हैं जो मध्य प्रदेश से सटा हुआ जिला है।  इसलिए अब संजू ललितपुर की तुलना चीन से कर रही हैं और शिशुपाल को बाहरी यानी विदेशी बता रही हैं। वहीं, इस बयान में अब संजू जाटव सफाई दे रही हैं कि वे स्थानीय लोगों को यह समझा रही थीं कि वे तो ललितपुर के हैं और नितेंद्र सिंह स्थानीय हैं। शिशुपाल तो 30 अक्तूबर के बाद शायद पृथ्वीपुर लौटकर ही नहीं आएं। नितेंद्र तो हमेशा यहीं रहेंगे और उन्हें जितानी जरूरी है।
विज्ञापन


बाहर का नेता क्यों चुनें: संजू जाटव
संजू जाटव ने कहा कि मैं आपलोगों से एक बात कहना चाहती हूं, आपको अपना नेता चुनना है, विधायक चुनना है, तो अपना ही चुनो न। हम बाहर के नेता को क्यों चुने।  ये बाहर से आ गए हैं, जैसा कि चाइना का माल होता है, वैसे ही जो बाहर से सप्लाई हो रहे हैं, उन्हें क्यों चुनें। चाइना का माल ज्यादा चलता तो है नहीं। चला तो चला, नहीं तो गया वापस। वैसे ही यूपी का माल आया और वापस चला गया, तो आप लोग ऐसे माल को बाहर से ही बाय-बाय करो। कहो-जाओ यहां से कोई जरूरत नहीं है। हम अपने क्षेत्र के नेता को ही चुनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed