{"_id":"6219adcfd53add22103e60c4","slug":"tikamgarh-on-suspition-of-affair-wife-with-the-help-of-son-killed-husband-for-rs-15-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़ में रिश्तों का कत्ल: 15 लाख के लिए पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को मार डाला; पुलिस के सामने बनाई झूठी कहानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमगढ़ में रिश्तों का कत्ल: 15 लाख के लिए पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति को मार डाला; पुलिस के सामने बनाई झूठी कहानी
Sat, 26 Feb 2022 10:04 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:04 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के टीकगमढ़ में शराब, शक और पैसा एक व्यक्ति की मौत का कारण बन गए। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया। हत्या करने वाले बाहरी नहीं बल्कि पत्नी और बेटा ही निकले।
विज्ञापन
टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा 24 घंटे में हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में शराब, शक और पैसे ने रिश्तों का ही कत्ल कर लिया। पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर पति को सोते समय गेती और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। उसे शक था कि पति के किसी और महिला से संबंध हैं। जमीन बेचने से मिला पैसा वह उसे दे देगा।
पलेरा नगर के वार्ड क्रमांक 13 में रामकिशन सेन की गुरुवार रात करीब 2 से 3 बजे हत्या हो गई थी। उसकी पत्नी प्रभादेवी और बेटे नीरज सेन ने पुलिस को बताया था कि अनजान लोगों ने रामकिशन की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच में पाया कि दरवाजा अंदर से बंद था। ऐस में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ होने का सवाल ही नहीं उठता? सख्ती से पूछताछ करने पर प्रभादेवी और नीरज टूट गए और उन्होंने वारदात कबूल कर ली।
प्रभादेवी को शक था कि रामकिशन का किसी बाहरी महिला से चक्कर है। वह खूब शराब पीता था और घर में भी विवाद करता था। पिछले दिनों उसने 15 लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। प्रभादेवी को लग रहा था कि यह पैसा वह उसी औरत को दे देगा। इसी शंका के चलते प्रभादेवी और नीरज ने योजना बनाकर रामकिशन की रात के समय डंडे और गेती से हत्या कर दी। पलेरा थाना प्रभारी मुकेश शाक्य ने 24 घंटे से कम समय में हत्या के इस मामले में खुलासा कर दिया।