फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   tikamgarh five members of family found hanging at their home police probing matter from murder suicide angle

मध्यप्रदेश: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर लटके मिले शव

Sun, 23 Aug 2020 12:45 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 23 Aug 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
tikamgarh five members of family found hanging at their home police probing matter from murder suicide angle
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना इलाके के वार्ड नंबर आठ में रहने वाले मनोहर सोनी और उनकी पत्नी सहित परिवार के पांच सदस्यों के शव घर में फांसी के फंदे पर झूलते हुए मिले। एक साथ पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर सुभाष द्विवेदी और एसपी प्रशांत खरे मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पांचों सदस्यों की हत्या और आत्महत्या को लेकर भी अभी स्थिति साफ नहीं हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार 62 साल के धर्मदास सोनी, उनकी 55 साल की पत्नी पूना सोनी, 27 साल का बेटा मनोहर सोनी, 25 साल की बहू सोनम सोनी और चार साल की पोती सानिध्य सोनी के शव फंदे पर लटकते हुए मिले।
विज्ञापन



सेवानिवृत्त धर्मदास सोनी वेटनरी पशु अस्पताल में नौकरी करते थे। मोहल्ले वालों ने बताया कि आज सुबह दूध देने वाला घर आया और काफी देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पांच लोगों के फंदे से लटकते शव देखकर सभी के होश उड़ गए। वहीं चार सदस्यों के शव एक कमरे में जबकि मनोहर सोनी का शव एक अन्य कमरे में मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed