मध्यप्रदेश: उमरिया में वाहन की चपेट में आने से बाघ की मौत, जांच में जुटी वन विभाग की टीम
उमरिया में छह से सात महीने के बाघ की मौत का मामला सामने आया है। सड़क पार करते वक्त बाघ की मौत हो गई। फिलहाल वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में शुक्रवार तड़के एक बाघ की मौत हो गई। कथित रूप से राजमार्ग पार करते समय एक वाहन की चपेट में आने से बाघ की मौत हो गई। उमरिया के वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) मोहित सूद ने पीटीआई को फोन पर बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर एनएच-43 पर यह दुर्घटना हुई। शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे किसी चार पहिया वाहन ने बाघ को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, बाघ के सभी अंग सलामत पाए गए हैं।
Madhya Pradesh: A 7-month-old tiger cub died after being hit by a vehicle on NH 43 in Ghunghuti forest range of Umaria. Forest officials are present at the spot, an investigation begins. pic.twitter.com/8SetDOSRML
— ANI (@ANI) June 18, 2021
नेशनल हाइवे पर जागरूकता के लिए लगाए जाएंगे साइन बोर्ड
डीएफओ ने कहा कि यह संरक्षित वन क्षेत्र नहीं था और बाघ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से नहीं था। उन्होंने बताया कि इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए इस क्षेत्र में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और चालकों को जागरूक करने के लिए राजमार्ग पर साइन बोर्ड लगाने के बारे में वन विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की गई है। सूद ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से एनएच-43 पर गति रोधक बनाने का भी अनुरोध किया है। इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कुछ अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।
