फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tiger attacked youth in Chhindwara, admitted to hospital

Tiger Attack: बाघ ने झपट्टा मारा तो युवक ने मुंह में ठूंस दिया पत्थर, गंभीर घायल होने पर भी हिम्मत से बचाई जान

Fri, 31 Mar 2023 10:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 10:41 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। लेकिन युवक ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी जान बचा ली। युवक ने बाघ के मुंह में पत्थर भर दिया और शोर मचाकर भाग निकला। 

विज्ञापन
Tiger attacked youth in Chhindwara, admitted to hospital
छिंदवाड़ा में युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। लेकिन युवक ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी जान बचा ली। युवक ने बाघ के मुंह में पत्थर भर दिया और शोर मचाकर भाग निकला। हालांकि बाघ के हमले में उसे गंभीर चोट पहुंची है। जिला अस्पताल में उसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दक्षिण वनमंडल के बिछुआ रेंज अंतर्गत बोरिया बीट में गुरुवार दोपहर तकरीबन 12 बजे का बताया जा रहा है। बताया गया है बोरिया निवासी सुनील धोतरे महुआ बीनने जंगल के इलाके में गया था। उसके साथ पत्नी सरला और अन्य लोग भी थे। वह पास के एक नाले में पानी पीने पहुंचा और पास ही लकड़ियां बीनने लगा था। इस बीच बाघ ने उसके गाल पर हमला कर दिया। युवक और बाघ के बीच संघर्ष की स्थिति बनी, जहां युवक ने बाघ के मुंह पर पत्थर ठूंसकर और आसपास खड़े लोगों के हल्ला मचाने के बाद जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। फिलहाल सुनील का जिला चिकित्सालय का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


वनरक्षक इलाज कराने लेकर पहुंचा
वनरक्षक सुरेन्द्र सिंह जाटव ने घायल सुनील धोतरे को जिला चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया। वनरक्षक जाटव ने बताया कि हमारी प्राथमिकता घायल के इलाज की थी, जिसे जिला चिकित्सालय लेकर आए हैं। इसके बाद घटना स्थल पर पहुंचेंगे। वन्यप्राणी बाघ है या फिर कुछ और अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed