{"_id":"5c1b3f2ebdec22569e112eff","slug":"tiger-abhi-zinda-hai-said-mp-ex-chief-minister-shivraj-singh-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: जब कार्यकर्ताओं से शिवराज ने कहा- 'टाइगर अभी जिंदा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: जब कार्यकर्ताओं से शिवराज ने कहा- 'टाइगर अभी जिंदा है'
Thu, 20 Dec 2018 12:35 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान के तेवर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी बात एक ही लाइन में रखने के लिए जाने जाते हैं। बुधवार को भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद भी वह विचलित नहीं दिखे।
विज्ञापन
शिवराज ने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ता यहां चौहान से मिलने आए थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह कहीं नहीं जाने वाले।
विज्ञापन
अपनी मामाजी वाली इमेज बनाने वाले शिवराज सिंह बोले, "चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है कि उनके साथ क्या होगा। मैं, शिवराज सिंह चौहान, मैं अभी भी यहां हूं। टाइगर अभी जिंदा है।"
विज्ञापन
बीते 15 सालों से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज ने देश के सबसे बड़े राज्य पर शासन करते हुए खुद को लोगों का मामाजी कहा। यानी एक ऐसी शख्सियत जो लोगों की ओर देखे, खासकर महिलाओं और युवाओं को। कांग्रेस की विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद नए मुख्यमंत्री कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में भी शिवराज शामिल हुए थे।
