{"_id":"63142cf4f8f07405b25ebd0e","slug":"ti-and-asi-asked-for-bribe-to-settle-fish-theft-case-in-umaria-lokayukta-arrested-for-taking-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: मछली चोरी का मामला निपटाने के लिए TI और ASI ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने पैसे लेते किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: मछली चोरी का मामला निपटाने के लिए TI और ASI ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने पैसे लेते किया गिरफ्तार
Sun, 04 Sep 2022 10:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:13 AM IST
सार
उमरिया जिले के इंदवार थाना के अमरपुर चौकी में मछली चोरी का मामला निपटाने के लिए रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस ने TI, ASI और एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते टीआई और एएसआई गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के इंदवार थाना के अमरपुर चौकी में मछली चोरी का मामला निपटाने के लिए रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त पुलिस ने चौकी प्रभारी, सहायक उपनिरीक्षण और एक ग्रामीण को 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार चंदन लोनी ग्राम खलौंध से अमरपुर चौकी प्रभारी और सहायक उप निरीक्षक ने मामला निपटाने के लिए पांच हजार रुपये की घूस की मांग की थी। जिसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा से की गई। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त की टीम अमरपुर पहुंची और ग्रामीण मोहम्मद सत्कार, चौकी प्रभारी अमित पटेल और सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल पर कार्रवाई की।
लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि चंदन लोनी से रिश्वत की मांग की गई थी और 4500 रुपये घूस के पैसे ग्रामीण मोहम्मद सत्तार को देने को बोला था, जिसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में तीन आरोपी चौकी प्रभारी अमरपुर अमित पटेल, सहायक उपनिरीक्षक सोहनलाल और ग्रामीण मोहम्मद सत्तार को गिरफ्तार किया गया है।