फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three storey building collapsed in Satna late night news update in hindi

Satna Building Collapse: सतना में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के दबने की आशंका; बचाव अभियान जारी

Wed, 04 Oct 2023 02:40 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 04 Oct 2023 02:40 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना में तीन मंजिला इमारत ढह गई। अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात सतना में इमारत गिर गई, जिसमें कई लोगों के फंसने की आशंका है। अधिकारी की मानें तो अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। घटना शहर के बिहारी चौक इलाके की है। 

विज्ञापन
Three storey building collapsed in Satna late night news update in hindi
सतना में ढही इमारत। - फोटो : Social Media

विस्तार

 

विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सतना में तीन मंजिला इमारत ढह गई। जिसमें कई लोग फंसे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे तीन मंजिला एक इमारत गिर गई थी। पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं। पुलिस की मानें तो रेस्क्यू दल बचाव अभियान में जुटा हुआ है। घटना शहर के बिहारी चौक इलाके की है। 

जानकारी के अनुसार, मलबे में करीब चार से पांच लोग दबे हुए हैं। हादसे में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


बचाव कार्य जारी है
सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने बताया कि बिल्डिंग में मरम्मत का काम हो रहा था। इसी बीच यह इमारत ढह गई। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बिल्डिंग में कितने लोग फंसे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। घटना के बाद सांसद गणेश सिंह और महापौर योगेश ताम्रकार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed