{"_id":"657e9f3a74219468a909df24","slug":"three-miscreants-arrested-including-two-luxury-cars-stolen-from-neemuch-showroom-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नीमच के शोरूम से दो लग्जरी कार चोरी का चार दिन में खुलासा, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नीमच के शोरूम से दो लग्जरी कार चोरी का चार दिन में खुलासा, पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
Sun, 17 Dec 2023 12:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:42 PM IST
सार
नीमच के महू रोड स्थित कार शोरूम को निशाना बनाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तर किया है। शोरूम के पीछे के रास्ते से दो कार चोरी कर ले गए थे शातिर बदमाश। सिटी पुलिस ने पांच दिन में वारदात का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीमच शहर के महू रोड स्थित चार पहिया वाहन शोरूम को निशाना बनाकर बदमाश पांच दिन पहले दो लग्जरी कार चुरा ले गए थे। सिटी पुलिस ने चार दिन में वारदात का खुलासा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी की दो नई कारों सहित वारदात में उपयोग की कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
नीमच के भगवति टोयोटा शोरूम पर 10 और 11 दिसंबर की रात बदमाश टोयोटा हाईराइडर व टोयोटा ग्लेजा कार चोरी कर ले भागे थे। 11 दिसंबर को फरियादी शोरूम मैनेजर योगेश पिता रतनलाल यादव ने सूचना दी कि 11 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे वह तथा उनके साथी कर्मचारी शोरूम पर पहुंचे तो देखा शोरूम के पीछे का गेट का ताला और गेट टूटा हुआ है। शोरूम के आगे शटर को खोलकर देखा तो शोरूम में से दो नई कार एक टोयटा हाईराइडर सफेद रंग की तथा 01 टोयटा ग्लेजा नीले रंग की चोर हो गई थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नीमच सिटी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पता चला कि बदमाशों ने घटना से पहले शोरूम की बिजली कनेक्शन काट दिए थे ताकि सीसीटीवी कैमरों में घटना की रिकार्डिंग न हो सके। आरोपियों ने शोरूम का मुख्य दरवाजा नहीं तोड़ा, क्योंकि उक्त दरवाजा मुख्य मार्ग की ओर है। इसलिए आरोपियों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर शोरूम से वाहन चोरी किए।
विज्ञापन
इनको किया गिरफ्तार
लोकेंद्र उर्फ बंटी (32) पिता रामसिंह पुष्कर जाति जाटव निवासी 63 इंदिरा नगर नागझिरी देवास रोड उज्जैन, अर्जुनसिंह (23) पिता सरदार सिंह यादव निवासी ग्राम सुरगी थाना बनापुरा जिला होशंगाबाद हाल मुकाम 63 इंदिरा नगर नागझिरी देवास रोड उज्जैन, बंटी (21) पिता मायाराम मालवीय निवासी ग्राम बालोदा थाना महिदपुर हाल मुकाम गणेश नगर को गिरफ्तार किया। इनसे फरार आरोपी मुकेश वर्मा, रोहित एवं शेखर के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
