{"_id":"5b6d5d9b4f1c1b6f668b8874","slug":"three-kavadiya-died-in-madhya-pradesh-in-an-accident-22-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन कांवड़ियों की मौत, 22 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से तीन कांवड़ियों की मौत, 22 घायल
भाषा, मुरैना (मध्य प्रदेश)
Updated Fri, 10 Aug 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सिकरौदा नहर के पास कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से एक महिला और दो लड़कों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। ये सभी कांवड़ चढ़ाकर घर लौट रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजेनिया ने आज बताया कि सड़क पर दो मवेशियों की लड़ाई के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित हो जाने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
सुजेनिया ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसआरडी कॉलेज एवं सिकरौदा नहर के बीच कल अपराह्न करीब तीन बजे यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि कांसपुरा मुरैना के निवासी लंकेश शर्मा अपने दो अन्य भाइयों एवं अन्य लोगों के साथ राजस्थान के सैंपऊ भोलेबाबा मंदिर पर कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे थे कि तभी दो मवेशी (सांड) लड़ते हुए सड़क पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने आ गए, इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके कारण उसमें बैठे तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घायलों को मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मुरैना की रहने वाली मंजू (40), छोटू शर्मा (15) और शिवकुमार शर्मा (आठ) के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
