{"_id":"5ede7c088ebc3e904e1ccf62","slug":"three-children-drowned-in-water-while-crossing-river-with-maternal-uncle-in-mp-bodies-of-two-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में मामा के साथ नदी पार करते वक्त तीन बच्चे पानी में बहे, दो के शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में मामा के साथ नदी पार करते वक्त तीन बच्चे पानी में बहे, दो के शव बरामद
Mon, 08 Jun 2020 11:27 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के उमरिया जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर मानपुर थानाक्षेत्र में रविवार दोपहर अपने मामा के साथ नदी पार करते समय तीन बच्चे पानी में बह गए। इनमें आठ वर्षीय और सात वर्षीय दो बच्चों के शव राहत दल ने सोमवार सुबह को बरामद किए हैं, जबकि 16 वर्षीय बालक फिलहाल लापता है।
विज्ञापन
मानपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक एम एल वर्मा ने बताया कि मृतक बालकों की पहचान शहडोल जिले के गांव खारी भमरहा के रहने वाले नरेन्द्र सिंह (8) और विजेन्द्र सिंह (7) के तौर पर हुई है जबकि 16 वर्षीय बालक ब्रजेश सिंह फिलहाल लापता है। जिसकी तलाश राहत दल द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहडोल जिले के गांव में रहने वाले तीनों बच्चे अपने मामा शंखू सिंह गोंड के यहां रहने उमरिया जिले के ग्राम सेहरा में आए हुए थे।
विज्ञापन
रविवार दोपहर को शंखू सिंह दो बच्चों को कंधे पर बैठा कर तथा एक बच्चे का हाथ पकड़ कर सोनभद्र नदी को भंवरसेन घाट से पार करवा रहा था तभी अचानक नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण मामा सहित तीनों बच्चे पानी में बहने लगे। मामा किसी तरह किनारे पहुंच गया और शोर सुनकर वहां मौजूद नाविक बच्चों को बचाने दौड़े लेकिन तब तक तीनों बच्चे पानी में बह गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) का दल शहडोल और उमरिया जिले से बुलाया गया। दल ने सोमवार सुबह तक दो बच्चों के शव को नदी से बरामद कर लिया जबकि 16 वर्षीय बालक की तलाश की जा रही है।
