फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three children died after locked in car in Indore

इंदौर: गाड़ी में कैद होने के बाद तीन बच्चों की दम घुटने से मौत

Fri, 24 May 2019 04:12 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 24 May 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
Three children died after locked in car in Indore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां गाड़ी में कैद होने के बाद कथित तौर पर तीन बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई है। 


loader

मामले पर सांवेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृत बच्चों में दो लड़की और एक लड़का है। तीनों की उम्र तीन से छह साल के बीच है। ये बच्चे सगे भाई-बहन थे।

उन्होंने बताया कि तीनों बच्चे सुबह खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे। पड़ोस में खाली जमीन पर खड़ी एक गाड़ी का दरवाजा खुला देखकर वे खेलते-खेलते इसमें बैठ गए और वाहन का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाड़ी लॉक होने से बच्चे इसके अंदर फंस गए। वे करीब तीन घंटे तक उसमें फंसे रहे और इसका दरवाजा खोल नहीं सके। यह गाड़ी खराब है और लंबे समय से एक ही जगह पर खड़ी होने के कारण उस पर धूल की मोटी परत जम चुकी है।

उन्होंने बताया कि राह से गुजर रहे एक व्यक्ति की गाड़ी पर निगाह पड़ी। उसने बेसुध बच्चों को आस-पास के लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed