{"_id":"5bfe1e9bbdec2241d045aa4b","slug":"this-is-the-prayer-of-god-that-bjp-shivraj-s-shavraj-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश चुनाव: दिग्विजय सिंह का आरोप, कांग्रेस के बूथ वाले केंद्रों पर EVM खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश चुनाव: दिग्विजय सिंह का आरोप, कांग्रेस के बूथ वाले केंद्रों पर EVM खराब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम मशीनों को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को सचेत रहने के लिए कहा है। साथ में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवारों को बधाई भी दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि "मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से यही प्रार्थना है भाजपा के शिवराज का "शवराज" समाप्त हो। नर्मदे हर।"
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव वोटिंग में खराब हो रहीं ईवीएम मशीनों पर ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने कहा कि "कई मतदान केंद्र जो कांग्रेस के पक्ष वाले हैं वहां से ईवीएम खराब होने के समाचार आ रहे हैं। कांग्रेस के पोलिंग एजेन्ट्स दो बातों का ध्यान रखें।" "एक तो जो मशीन खराब हुई हैं जो वो बदली जाएं तो जो मशीन उसके बदले में आए उसका नंबर जरूर लिख लें। दूसरा जो बदले में मशीन आएं उनमें वोटिंग चालू करने से पहले 50-100 वोट डालकर चेक कर लें।"
विज्ञापन
बता दें कि मध्यप्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इन सीटों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कुल 2907 उम्मीदवार मैदान में हैं। नक्सल प्रभावित बालाघाट की बैहर, लांजी और परसवाड़ा सीट में सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक तो शेष 227 सीटों के लिए सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। कुल 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
26 नवंबर को चुनाव प्रचार थमने से पहले बड़े नेताओं की रैलियों का दौर चला और बयानों की बाढ़ सी आ गई। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने राज्य के कई दौरे किए और चुनावी इस अहम चुनाव में विपक्षी दल कांग्रेस पिछले 15 साल से सत्तारुढ़ भाजपा को उखाड़ने के लिए प्रयास कर रही है जबकि भाजपा ने लगातार चौथी दफा प्रदेश की सत्ता में आने के लिए अबकी बार 200 पार का लक्ष्य तय किया है।
मप्र के विधान सभा चुनाव में कॉंग्रेस के सभी उम्मीदवारों को हार्दिक शुभ कामनाएं। ईश्वर से यही प्रार्थना है भाजपा के शिवराज का “शवराज” समाप्त हो। नर्मदे हर।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) November 28, 2018
