{"_id":"63e13cdf2de0e221b24fa7d7","slug":"third-innocent-was-burnt-again-with-hot-rod-in-shahdol-two-babies-have-died-during-treatment-in-a-week-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: गर्म सलाखों से फिर दागा गया मासूम, सप्ताह भर में दागने से दो मासूमों की इलाज के दौरान हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: गर्म सलाखों से फिर दागा गया मासूम, सप्ताह भर में दागने से दो मासूमों की इलाज के दौरान हो चुकी है मौत
Mon, 06 Feb 2023 11:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:16 PM IST
सार
सिंहपुर खंड चिकित्सा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोदवार कला का रहने वाले नत्थू के 20 दिन के बेटे के पेट में कई जगह गर्म सलाखों से दागा गया। स्वास्थ्य अमले के समझाने पर नत्थू बेटे का इलाज कराने राजी हो गया। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
बीस दिन के शिशु के पेट में 15 जगह दागा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के शहडोल में रविवार को बच्चे को गर्म सलाखों से दागने का तीसरा मामला सामने आया है। इससे पहले पिछले सप्ताह में जहां बच्चों को दागने की दो घटनाएं सामने आईं थी। उनमें दोनों मासूमों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आदिवासी बाहुल्य जिला शहडोल में अंधविश्वास के कारण बच्चों में गर्म सलाखों से दागने की प्रथा मासूमों के लिए काल बनी हुई है।
विज्ञापन
सिंहपुर खंड चिकित्सा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोदवार कला का रहने वाला है नत्थू कोल। उसके 20 दिन के बेटे शाहिल कोल के पेट में करीब 15 बार गर्म सलाखों से दागा गया। इससे उसके शरीर पर इसके निशान दिखाई पड़ रहे हैं। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य अमला वहां पहुंचा और समझाते हुए बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करने को कहा। ताकि उसका समुचित उपचार हो सके।
विज्ञापन
काफी समझाने के बाद परिजन सोमवार को बच्चे को अस्पताल ले जाने की बात पर राजी हुए। बच्चे की हालत फिलहाल सामान्य है। लेकिन दागने की इस कुप्रथा पर अंकुश लगाना अब प्रशासन के लिए बेहद जरूरी हो गया है। नहीं तो इसी तरह मासूमों को अंधविश्वास की बलि चढ़ाया जाता रहेगा।
विज्ञापन
