{"_id":"64846fb3bb67c0bebf0dcb6e","slug":"thieves-took-money-and-jewelry-from-the-house-by-breaking-the-lock-during-the-day-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni Crime: 30 मिनट में घर से गहने और पैसे ले उड़े चोर, दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम, पुलिस के लिए बने चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni Crime: 30 मिनट में घर से गहने और पैसे ले उड़े चोर, दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम, पुलिस के लिए बने चुनौती
Sat, 10 Jun 2023 06:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 10 Jun 2023 06:12 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह कभी दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी करते हैं तो कभी घरों में घुसकर सामान चोर कर लेते हैं। आरोपी सीधे-साधे पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती पुलिस टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनकेजे थाना क्षेत्र रोशननगर में बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों की चोरी को महज 30 मिनट में अंजाम दे डाला। कुछ देर के लिए ताला लगाकर बाहर गई युवती और चोरों ने लाखों का सामान साफ कर दिया। दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर आरोपी सीधे-साधे पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार रोशननगर निवासी रितु सिंह भदौरिया अपनी बहन के घर टिफिन लेकर गई थी। इस दौरान सूने मकान पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने समेत सात हजार रुपये नकद लेकर चंपत हो गए। वहीं आधे घंटे बाद रितु घर लौटी तो सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी का लॉकर भी टूटा था। उसने तुरंत एनकेजे थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक चोरों ने न सिर्फ ऋतु भदौरिया बल्कि रेलकर्मी सुभाषचंद्र के सुने मकान पर चोरी की कोशिश की थी। ताला न टूटने पर खिड़की के माध्यम से अंदर घुसे और साइकल लेकर भाग निकले हैं। मामले की जांच करते हुए मामला दर्ज किया है, जिसमें आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।