फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Thieves attacked deputy collectors house in dewas madhyapradesh, after not getting any huge amount they left by writing an advice 

मध्यप्रदेश: देवास में डिप्टी कलेक्टर के घर में चोरी, बड़ी रकम हाथ न लगने पर चोर नसीहत भी लिख गए 

Sun, 10 Oct 2021 08:52 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 08:52 PM IST
सार

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी है, डिप्टी कलेक्टर का घर 15-20 दिनों से बंद पड़ा था। जब शनिवार को डिप्टी कलेक्टर घर लौटे तब उन्हें इस वारदात की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
Thieves attacked deputy collectors house in dewas madhyapradesh, after not getting any huge amount they left by writing an advice 
देवास में डिप्टी कलेक्टर के घर में चोरी - फोटो : social media

विस्तार

मध्यप्रदेश के देवास में चोरी की अजीबोगरीब वारदात देखने को मिली है। इस बार चोरों ने डिप्टी कलेक्टर के घर को निशाना बनाया है। चोरों के हाथ घर से ज्यादा कुछ सामान नहीं लग पाया। इसके बाद चोरों ने डिप्टी कलेक्टर को नसीहत देते हुए एक पत्र भी छोड़ दिया। 
विज्ञापन


चोरी की यह वारदात खातेगांव के डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन सिंह गौड़ के देवास स्थित मकान पर हुई। उनका यह निवास सिविल लाइंस में स्थित है, जहां कलेक्टर-एसपी से लेकर कई अन्य प्रशासनिक अफसरों के अलावा सांसद निवास और कार्यालय भी है। ऐसे सुरक्षित इलाके में चोरी की वारदात पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा कर रही है। 
विज्ञापन


डिप्टी कलेक्टर का घर 15-20 दिनों से सूना पड़ा हुआ था। चोरों ने इस बात का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया। घर के पूरे सामान को बिखेरने और तलाशने के बाद भी चोरों के हाथ केवल 30 हजार रुपए ही लग पाए, इसके बाद चोरों ने डिप्टी कलेक्टर के नाम पत्र में लिखा कि जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं 
डिप्टी कलेक्टर के घर हुई चोरी की घटना ने पुलिस को सकते में डाल दिया है। घटना के बाद पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंच घर का मुआयना किया। शहर में चोरी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी है। कुछ ही दिनों पहले भाजपा नेता रवि जैन के इलेक्ट्रॉनिक्स के शो रूम में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। इस घटना में लाखों रुपए की नकदी और तीस लाख रुपए के मोबाइल चोरी हुए थे। 


पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी है, डिप्टी कलेक्टर का घर 15-20 दिनों से बंद पड़ा था। जब शनिवार को डिप्टी कलेक्टर घर लौटे तब उन्हें इस वारदात की जानकारी हुई। चोरी किस तारीख को हुई इसका भी पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed