फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   there will be tight competition between Congress and BJP for Chhindwara District president seat

Chhindwara: जिपं अध्यक्ष के लिए कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर, दो निर्दलीय, एक गोंडवाना के प्रत्याशी पर दारोमदार

Sun, 10 Jul 2022 11:13 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 10 Jul 2022 11:13 AM IST
सार

छिंदवाड़ा में कुल 12 जिपं क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली है। वहीं 11 पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस या भाजपा दोनों को जीत के लिए दो निर्दलीय और एक गोंडवाना के उम्मीदवारों को साधना पड़ेगा।

विज्ञापन
there will be tight competition between Congress and BJP for Chhindwara District president seat
छिंदवाड़ा जिपं अध्यक्ष के लिए कड़ी टक्कर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आठ जुलाई को संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिले में जिला पंचायत सदस्यों की हार जीत की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। पहले दो चरण में जहां कांग्रेस प्रत्याशियों ने अच्छी बढ़त बनाकर जिला पंचायत में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली थी। वहीं दूसरे और तीसरे चरण के बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली है। जिससे वो कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही है। इधर, दो निर्दलीय और एक गोंडवाना के प्रत्याशी ने भी अच्छी खासी बढ़त बना लिया है। ऐसे में जीत का सारा दारोमदार इनपर ही टिका है।

विज्ञापन


अब यह कहा जा रहा है कि चाहे कांग्रेस हो या भाजपा जिला पंचायत  में यदि उन्ही अपनी सरकार बनानी है तो निर्दलीय को साधना पड़ेगा। तीनों चरणों के चुनाव के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसके अनुसार छिंदवाड़ा में कुल 12 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने बढ़त बना ली है। जबकि भाजपा के 11 प्रत्याशी भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन इन सबके बीच क्षेत्र क्रमांक 8 से संजय पुन्हार और कांग्रेस के हरेंद्र राव के बीच मुकाबला था, जिसमें संजय पुन्हार आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह जिपं क्षेत्र क्रमांक तीन से गोंडवाना के महेश धुर्वे ने बढ़त बनाकर कांग्रेस और भाजपा को प्रत्याशियों को पीछे कर दिया है। ऐसे में गोंडवाना के महेश धुर्वे का रोल अहम माना जा रहा है। इसी प्रकार वार्ड क्रंमाक 13 में कांग्रेस के बागी अरूण परते ने भी बढ़त बनाकर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को पीछे कर दिया है। ऐसे में अरूण परते भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचाने में अहम कड़ी साबित हो सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

गौर किया जाए तो यह रूझान परिणामों में तब्दील होते है। भाजपा के पास कोई भी एससी वर्ग का प्रत्याशी नहीं है, ऐसे मे अगर तीन से निर्दलीय संजय जीतते है तो भाजपा संजय पुन्हार पर अपना दांव लगा सकती है। वहीं कांग्रेस भी नंबर जोड़ने में लगी हुई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed