फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   There was a stir after a skeleton was found near the railway station.

Chhindwara News: रेलवे स्टेशन के समीप कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Dec 2023 09:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Dec 2023 09:57 AM IST
सार

Chhindwara: छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक ऐसा मामला सामने आया जिससे हड़कंप मच गया। बता दें कि यहां एक मानव कंकाल पाया गया है। सूचना के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने यहां पड़े मानव कंकाल को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।

 

विज्ञापन
There was a stir after a skeleton was found near the railway station.
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के समीप आज एक कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। तत्काल सूचना मिलते ही कुंडीपुरा टीआई महेंद्र शाक्य ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सूचना के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने यहां पड़े मानव कंकाल को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं सारे मामले की जांच जारी है। रेलवे स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर कंकाल मिलने के बाद आरपीएफ भी सक्रिय हो गई तथा उन्होंने उक्त कंकाल को लेकर जान शुरू कर दी।

विज्ञापन


नाले में पड़ा था सर, कुछ दूरी पर था पैर
दरअसल, रेलवे ट्रैक के पास नाले में मानव खोपड़ी पड़ी हुई थी, जिसकी जानकारी कुछ लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। इधर, कुंडीपुरा पुलिस के साथ जीआरपी पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि आखिरकार यह मानव अंग किसका है। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया यह मानव खोपड़ी और पैर की हड्डी ही है। जांच के लिए फारेंसिक लैब पहुंचाया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


कुत्ते नोच रहे थे खोपड़ी, नहीं मिल पा रही जानकारी
पुलिस की मानें तो सुबह कुछ लोगों को यहां मानव अंग दिखाई दिया, जैसे कुत्ते नोच रहे थे। वहीं बाद में यही खोपड़ी नाले में पड़ी हुई थी। समझा जा रहा है कि कुत्ते इसे नाले तक ले गए, फिलहाल सारे मामले की जानकारी है कि आखिरकार यह है कंकाल किसका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed