फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The young man head got stuck in the railing of the over bridge after the bike slipped

Damoh: बाइक फिसलने से ओवर ब्रिज की रेलिंग में जा फंसा युवक का सिर, लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला

Wed, 03 May 2023 08:14 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 03 May 2023 08:14 AM IST
सार

दमोह के पथरिया फाटक ओवर ब्रिज के पास एक बाइक सवार का सिर बाइक से गिरने के बाद रेलिंग में जा फंसा। हादसे में युवक को गले, सिर और गर्दन में काफी चोट आई है।

विज्ञापन
The young man head got stuck in the railing of the over bridge after the bike slipped
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के पथरिया फाटक ओवर ब्रिज पर मंगलवार की शाम एक बाइक सवार युवक फिसल गया और गिरते हुए उसका सिर ओवर ब्रिज की ग्रिल में फंस गया। हादसा होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ एकित्रत हो गई और ब्रिज पर जाम लग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और काफी प्रयासों के बाद युवक को गंभीर हालत में ग्रिल से बाहर निकाला गया और 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। युवक के सिर में काफी गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन


बता दें, देहात थाना के इमलाई गांव निवासी 21 वर्षीय युवक सचिन पुत्र उत्तम अहिरवार मंगलवार की शाम बाइक से अपने घर इमलाई जा रहा था। पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर पड़ा, इसी दौरान उसका सिर ब्रिज पर सीमेंट की ग्रिल में जाकर फंस गया। युवक के सिर में गंभीर चोट थी और खून बह रहा था, उसने सिर को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन गर्दन में चोट होने के कारण वह सिर को बाहर नहीं निकाल पा रहा था। इधर घटना होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ एकित्रत हो गई और ब्रिज पर जाम लग जिससे छतरपुर और पन्ना जिले की ओर जाने वाले राहगीर ब्रिज पर फंस गए। लोगों ने युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। काफी देर प्रयास करने के बाद युवक को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। युवक के मुंह, सिर और गर्दन में चोट होने के कारण वह बोलने की हालत में नहीं है। डाक्टरों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने ब्रिज पर लगे जाम को खुलवाया और वाहनों की आवाजाही शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed