फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The young man gave his life by jumping into the Kanhan river of Chhindwara

Chhindwara: कन्हान नदी में कूदकर युवक ने दी जान, पारिवारिक कलह से तंग आकर उठाया कदम

Sun, 17 Jul 2022 08:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 17 Jul 2022 08:30 AM IST
सार

छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर पड़ने वाली कन्हान नदी में छलांग लगाकर एक युवक ने अपना जीवन खत्म कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक कलह से परेशान था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर जान दे दी।
 

विज्ञापन
The young man gave his life by jumping into the Kanhan river of Chhindwara
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर पड़ने वाली कन्हान नदी में छलांग लगाकर एक युवक ने अपना जीवन खत्म कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक कलह से परेशान था, जिसके चलते उसने आत्महत्या कर जान दे दी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को ग्राम रोहना के युवक अभिषेक गोडबोले ने नागपुर-छिंदवाडा मार्ग पर कन्हान नदी पर बनी पुलिया से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिषेक अपनी मोटरसाइकल से पुलिया तक पहुंचा था। युवक के मौत की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही टीआई रघुनाथ खातरकर टीम के साथ पहुंचे। वहीं, शव को खोजने के लिए छिंदवाड़ा से गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई। जिनके माध्यम से शव की खोजबीन की जा रही है। परिजनों ने  मौके पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। बता दें चार दिन पहले भी काजलवानी के रिपटे से एक महिला जयश्री शेंडे बह गई थी, जिसका शव अब तक बरामद नहीं हुआ है। जयश्री के शव की भी पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है। बीते चार दिनों से जारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में अलग-अगल क्षेत्रों में नदी में बहने की चार घटनाएं हुई हैं। जिसमें से 3 के शव पुलिस को बरामद हो गये हैं।
विज्ञापन


3 दिन बाद मिला बबलू ईवनाती का शव 
गुरुवार को बानाबाकोडा के बबलू ईवनाती (उम्र 30) बानाबाकोडा स्थित जाम नदी के पुलिया से बहने से मौत गई थी, जिसका शव शनिवार को नाले में बरामद हुआ। पिपला पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुये पंचनामा बनाकर सिविल अस्पताल में पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed