फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The wife was taken away by the parents, after which the woman's self-interest

भाई की मौत के बाद माता-पिता को घर ला रहा था पति, जिम्मेदारी से डर कर पत्नी ने कर ली खुदकुशी

Mon, 04 Feb 2019 05:45 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
The wife was taken away by the parents, after which the woman's self-interest
demo pic

भाई की मौत के बाद पति माता-पिता को अपने साथ रखने के लिए घर ला रहा था, यह बात उसकी पत्नी को इस कदर नागवार गुजरी जिसके बाद महिला फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के भोपाल में मिसरोद इलाके में एक गर्भवती महिला ने शनिवार को घर में फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। महिला का पति अपने भाई की मौत के बाद शोक समारोह में शामिल होने सागर गया था। पति जब लौटकर घर वापस आया सामने पत्नी को फांसी के फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले आशीष के छोटे भाई की स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई, जिस कारण वह सागर गया था। शनिवार दोपहर आशीष ने पत्नी को फोन करके बताया था कि वह शाम तक भोपाल पहुंच जाएगा। देर शाम आशीष घर पहुंचा तो शिवानी फंदे पर लटकी मिली। शिवानी गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि छोटे भाई की मौत के बाद आशीष अपने माता-पिता को साथ रखने के लिए भोपाल लेकर आ रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर शिवानी नाराज थी। फिलहाल अनुमान है कि इसी कारण से उसने फांसी लगाई होगी।

आप एक अच्छे बेटे हैं, लेकिन अच्छे पति नहीं

पति के साथ माता-पिता को साथ लाने की बात से महिला काफ़ी ज्यादा तनाव में थी। रविवार को महिला का जन्मदिन था। आत्महत्या के पहले महिला ने पति को मैसेज मे लिखा-आप एक अच्छे भाई और बेटे साबित हो सकते हो, अच्छे पति नहीं। 

टीआई संजीव चौकसे के मुताबिक शिवानी तिवारी की उम्र 35 वर्ष थी। वह मूल रूप से सागर की रहने वाली थी। भोपाल में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात सागर निवासी आशीष सिंह राजपूत से हुई थी।



महिला ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। आशीष सिंह के साथ प्रेम विवाह करने के बाद सौम्या हाइट्स में रहने लगी। शिवानी एमपी नगर स्थित एक कंपनी में जॉब करती थी। आशीष भी पास की ही एक कंपनी मे काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed