फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The tips were taking bribes by the inspector

रिश्वत लेने की टिप्स दे रहे थे इंस्पेक्टर, खुल गई पोल

Mon, 07 Sep 2015 01:59 PM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 01:59 PM IST
विज्ञापन
The tips were taking bribes by the inspector

पुलिस वालों का रिश्वत लेना तो आम बात है लेकिन जब वो अपने जूनियर को इसके लिए टिप्स भी देने लगे तो फिर पूरे विभाग की निष्ठा पर ही प्रश्नचिन्ह लग जाता है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में एक इंस्पेक्टर ने ऐसा ही कारनामा किया है कि वो हर तरफ चर्चाओं में आ गए हैं। पुलिस भर्ती में एक कांस्टेबल के मेडिकल के दौरान खुद उससे रिश्वत की डिमांड करने वाले इंस्पेक्टर उसे भी रिश्वत लेने की सीख दे रहे हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मध्यप्रदेश पुलिस के इंस्पेक्टर विजय कांत शुक्ला का यह टेप दो साल पुराना है। जब वो साल 2013 में एक कांस्टेबल के मेडिकल के दौरान उससे रिश्वत की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थी ने अब इस संबंध में टेप प्रस्तुत कर उनके खिलाफ शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेप में बोल रहे इंस्पेक्टर 'संतुष्ट मत होना'

The tips were taking bribes by the inspector

टेप में शुक्ला कहते हुए सुने जा रहे हैं कि, 'सीधे बाबुओं का नाम लो, बोलो सब को देना पड़ता है। ये मत कहना कि उससे कि संतुष्ट हो गए.... फिर मौका थोड़े ही मिलेगा.....कहना ये तो कम है'।

मामले में शुक्ला के खिलाफ ‌दिंदोरी एसपी एमएल छारी ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि मैं मामले की जांच कर रहा हूं। अभी इस संबंध में इससे ज्यादा कुछ कहना मुश्किल है।
 
वहीं अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक अनुराग शर्मा ने बताया कि मामला यहां मेरी तैनाती से पहले का है। मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed