फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The teacher lost 10 lakhs in the greed of money three thugs arrested in shahdol

MP: धन के लालच में शिक्षक ने गंवाए 10 लाख, तीन ठगों ने पहले जमीन की कराई खुदाई फिर बकरे की चढ़ाई बलि, गिरफ्तार

Sun, 08 Jan 2023 11:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 11:44 AM IST
सार

शहडोल जिले के बुढ़ार में एक शिक्षक धन के लालच में 10 लाख से ज्यादा की ठगी का शिकार हो बैठा। पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
The teacher lost 10 lakhs in the greed of money three thugs arrested in shahdol
गड़े धन के लालच में ठगी का शिकार हुआ शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरी निवासी एक शासकीय शिक्षक धन के लालच में 10 लाख रुपयों से हाथ धो बैठे। दरअसल शासकीय शिक्षक रज्जू सिंह मकान में गड़ा धन निकलवाने के नाम पर 10 लाख 36 हजार रुपये की ठगी के शिकार हो गए। सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम पोंडी का रहने वाला तैहीत उर्फ छोटू झाड़-फूंक का काम करता है, उसका रज्जू के गांव में आना जाना था, जब वो रज्जू के संपर्क में आया इस दौरान उसने शिक्षक रज्जू से उसके घर में धन गड़े होने की बात कहते हुए जल्द से जल्द धन निकलवा लेने की बात कही। साथ ही उस शिक्षक को डराते हुए धन को न निकलवाने पर घर में कोई बड़ी अनहोनी होने की बात कही। रज्जू सिंह ने उसके झांसे में आकर घर में लोहान जलाकर पूजा पाठ कराया। इसके बाद गड़ा धन कहीं और खिसक कर ना चला जाए कहते हुए दवा डालने के नाम पर शिक्षक रज्जू सिंह से ठग ने 42 हजार रुपये और बकरे की कुर्बानी कराने के नाम पर 20 हज़ार रुपये ऐंठ लिए। बात में कठिन काम का हवाला देते हुए गुरुओं को लाने की बात कही और अपने दो अन्य गुरुओं को बुलाकर घर की जमीन खुदाई, जिसमें सुनियोजित ढंग से एक जहरीला सांप निकाला, फिर साथ ही कुछ पीतल की बिस्किट भी निकाली, और इसमें दवा डालकर धन निकलवाने के नाम पर फिर से शिक्षक से एक मोटी रकम ऐंठ लिए। ठगों ने इस बार पांच लाख 87 हज़ार रुपये लिए। 
विज्ञापन


शिक्षक को अपने झांसे में लेते हुए ठगों ने एक कांच की शीशी में दवा डालकर दवा लाकर रास्ते में सुनियोजित ढंग से दवा भरी सीसी गिरा दी, और फिर यह कहते हुए कि धक्का लग गया, और दवा गिर गई, फिर दवा लाने के नाम पर तीन लाख 87 हज़ार रुपये लेकर चंपत हो गए। शिक्षक रज्जू ने अपनी जमीन गिरवी रखकर सात लाख के आसपास एचडीएफसी बैंक से लोन भी ले लिया था, जिसे वह कुछ और पैसे मिलाकर 10 लाख 36 हज़ार के आसपास उन ठगों ने ठग लिया।
विज्ञापन


शिकायत के बाद खुला राज 
शिक्षक रज्जू सिंह को जब समझ आया कि उसके साथ ठगी हो गई तो उसने थाने से लेकर उच्च पुलिस अधिकारियों तक इस बात की शिकायत की और जब शिकायत की कोई ठोस सुनवाई नहीं हो पा रही थी, तो उसने सीएम हेल्पलाइन में भी इसकी शिकायत की। जिसके कई महीने बाद अब रज्जू की शिकायत पर बुढ़ार पुलिस ने तौहीत उर्फ छोटू नामक व्यक्ति सहित दो अन्य के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। तौहीत को गिरफ्तार भी कर लिया है वही अभी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी बुढ़ार पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस पूरे मामले को लेकर बुढ़ार थाना प्रभारी राजेश मिश्रा का कहना है कि गड़े धन निकलवाने के नाम पर रज्जू सिंह नामक व्यक्ति के साथ लाखों की ठगी का मामला आया है, जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed