फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The principal beat the student with slippers said abusive words the case of Sarola School in Burhanpur

MP News: छात्र ने समाजिक विज्ञान समझाने कहा तो प्राचार्य ने चप्पल से पीटा,अपशब्द कहे, बुराहनपुर का मामला

Wed, 02 Nov 2022 11:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 02 Nov 2022 11:46 AM IST
सार

बुरहानपुर जिले में प्राचार्य द्वारा छात्र की चप्पल से पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले के सारोला स्कूल में 9वीं कक्षा के छात्र ने प्राचार्य से समाजिक विज्ञान विषय समझाने कहा था, लेकिन प्राचार्य ने छात्र की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
The principal beat the student with slippers said abusive words the case of Sarola School in Burhanpur
बुरहानपुर में प्राचार्य ने छात्र को चप्पल से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक छात्र को चप्पल से पीटने का मामला सामने आया है। छात्र ने प्राचार्य पर अपशब्द कहने और पीटने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि छात्र ने प्राचार्य से सामाजिक अध्ययन विषय पहले समझाने और फिर लिखवाने की बात कही थी, जिस पर प्राचार्य द्वारा छात्र की पिटाई कर दी गई। पीड़ित कक्षा 9वीं का छात्र है। मामले में पुलिस थाना शिकारपुर में लिखित शिकायत की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले सारोला स्थित स्कूल का है। यहां कक्षा 9 वीं के छात्र ने प्राचार्य पर मारपीट और अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। कक्षा 9वीं के छात्र अनिल गुलाब माले ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राचार्य अशोक सावकारे कक्षा में सामाजिक विज्ञान पढ़ाते हैं। वे हर बार बोर्ड पर लिखवा कर चले जाते हैं, लेकिन पढ़ाने की इस विधि में वे विद्यार्थियों को कुछ भी समझाते नहीं हैं। जब भी उन्हें समझाने की बात कही जाती है तो सभी को डांटकर चुप करा देते हैं। मंगलवार को भी प्राचार्य अशोक सावकारे कक्षा में आए और बोर्ड पर लिखवाने लगे। मैंने उनसे कहा कि सर आप लिखकर चले जाते हैं लेकिन हमारी समझ में कुछ नहीं आता है। इसके कारण सभी विद्यार्थी परेशान हैं। आप पहले समझा दिया करें, उसके बाद हमें लिखवाया करें। इससे हमें विषय को समझने में आसानी होगी और हमारे समझ में भी आ जाएगा। इस बात से प्राचार्य सावकारे नाराज हो गए और मुझे पास बुलाकर चप्पल उतारकर मारते हुए अपशब्द कहने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इसके बाद विद्यार्थी के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता शिकारपुरा थाने पहुंचे और प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत की। इस संबंध में प्राचार्य अशोक सावकारे से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed