फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The murder of a young man by pelting a stone on his head in Damoh

Damoh: पत्थर से सिर कुचलकर की युवक की हत्या, दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था

Fri, 14 Oct 2022 04:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 04:23 PM IST
सार

दमोह जिले के मड़ियादौ थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुरा में युवक की  बड़ा पत्थर सिर पर पटककर हत्या करने मामला सामने आया है। पुलिस ने पत्थर पास से ही बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
The murder of a young man by pelting a stone on his head in Damoh
दमोह जिले में युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। - फोटो : istock

विस्तार

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक बुधवार को दिल्ली से अपने गांव लौटा था और गुरुवार शाम से लापता था। पुलिस को छानबीन में शव के पास खून से सना बड़ा पत्थर भी मिला है। आशंका जताई जा रही है कि इसी पत्थर से युवक की हत्या की गई होगी। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के मड़ियादौ थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुरा का है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान लखनपुरा में रहने वाले 27 वर्षीय प्रभु पिता सूरज राजपाली के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि प्रभु दिल्ली में रहकर काम करता है। बुधवार को ही वह गांव लौटा था। गुरुवार को दिनभर वह खेत में काम करता रहा, शाम को घूमने का कहकर निकला था। रात काफी हो जाने पर जब प्रभु घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। सुबह उसका शव खेत में पड़ा होने की खबर मिली। 
विज्ञापन


परिजनों की सूचना के बाद मड़ियादौ थाने की पुलिल मौके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। छानबीन के दौरान शव से थोड़ी दूर एक बड़ा पत्थर भी मिला है, जिस पर खून लगा है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने इस बड़े पत्थर को युवक के सिर पर पटककर उसकी हत्या की है। बाद में यही पत्थर पानी में फेंक दिया। मडियादो थाना प्रभारी विक्रम सिंह दांगी ने बताया कि युवक का शव मिला है। परिजन भी हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है और कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed