फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The miscreants ran away with a bag full of money near Pandhurna bus stand

Chhindwara: पांढुर्णा बस स्टैंड के पास रुपयों से भरी थैली ले भागे बदमाश, सवा दो लाख ले उड़े दो बाइक सवार

Thu, 06 Oct 2022 09:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Oct 2022 09:05 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में दिनदहाड़े दो बदमाश एक युवक से रुपयों से भरी थैली छीन ले गए। थैली में सवा दो लाख रुपये थे। युवक ये रुपये बैंक में जमा करने निकला था। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
The miscreants ran away with a bag full of money near Pandhurna bus stand
पांढुर्णा में दिनदहाड़े दो बदमाश एक युवक से रुपयों से भरी थैली छीन ले गए। - फोटो : Social Media

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में दिनदहाड़े दो बदमाश एक युवक से रुपयों से भरी थैली छीन ले गए। थैली में सवा दो लाख रुपये थे। युवक ये रुपये बैंक में जमा करने निकला था। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है। घटना पांढुर्णा के बस स्टैंड स्थित निर्मल उज्जवल सोसाइटी बैंक के सामने की है। पुलिस ने बताया कि शंकर नगर का रहने वाला सुरेश निकाजू निर्मल उज्जवल सोसाइटी बैंक में दो लाख बीस हजार रुपये जमा करने जा रहा था। उसने रुपये एक थैली में रख रखे थे। बैंक के सामने अचानक दो बाइक सवार पीछे से आए तो तो उसके हाथ से रुपयों से भरी थैली छीन ले गए। उसने तुरंत शोर भी मचाया, लोग बाइक सवारों के पीछे भागे पर कोई सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पांढुर्ना और बढचिचोली पुलिस मौके पर पहुंची तथा बैंक के आसपास स्थित प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर गश्त बढ़ा दी है। बाइक के हुलिए के आधार पर भी आरोपियों की तलाश कर रही है। जिस तरह से वारदात घटित हुई उससे पुलिस यह आशंका व्यक्त कर रही है कि दोनों युवक पैसे जमा करने आ रहे शख्स पर नजर रख रहे थे तभी उन्होंने बैंक के पास इस तरह की वारदात को बड़ी आसानी से अंजाम दिया है ऐसे में संदिग्ध की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed