{"_id":"62306e6760878715a9528c28","slug":"the-kashmir-files-congress-mla-arif-masood-said-hate-things-should-not-be-encouraged","type":"story","status":"publish","title_hn":"द कश्मीर फाइल्स: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बोले-नफरत की चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द कश्मीर फाइल्स: कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बोले-नफरत की चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए
Tue, 15 Mar 2022 05:34 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 15 Mar 2022 05:34 PM IST
सार
कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि अच्छी परंपरा नहीं है। नफरत की चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म को बिल्कुल नहीं देखूंगा।
विज्ञापन
आरिफ मसूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि नफरत की चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। यह अच्छी परंपरा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं इस फिल्म को बिल्कुल नहीं देखूंगा।
आरिफ मसूद ने विधानसभा में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह देश के लिए अच्छी परंपरा नहीं है। पैसा कमाने के लिए फिल्म बनाई जाती है। डायरेक्टर अपनी फिल्म की पब्लिसिटी के लिए काम करते हैं। मसूद ने कहा कि नफरत की चीजें दिखाने से भविष्य में अच्छे परिणाम नहीं आएंगे। जिन्होंने गलत किया, उन्हें सभी ने गलत ही कहा है। मसूद ने कहा कि आजादी की लड़ाई इस देश में जब लड़ी गई थी तो अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी गई थी। उस समय किसी ने अपनी जाति, समाज में बंटवारा नहीं किया था। सभी ने मिल-जुलकर काम किया था। मेरा मानना है कि ऐसी फिल्म को बढ़ावा देने से बेहतर है कि देश के लिए एक होकर लड़ने की कहानी दिखाई जाए। मसूद ने कहा कि नफरत फैलाना आसान है, जोड़ना कठिन है।