{"_id":"621b3023b90adc250a473c34","slug":"the-groom-arrived-in-chhatarpur-to-take-the-examination-before-seven-rounds-the-bride-waited-while-sitting-in-the-pavilion","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: सात फेरों से पहले परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, मंडप में बैठकर दुल्हन ने किया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: सात फेरों से पहले परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा, मंडप में बैठकर दुल्हन ने किया इंतजार
Sun, 27 Feb 2022 01:32 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:32 PM IST
सार
हर इंसान के जीवन में शादी और परीक्षा दोनों ही महत्वपूर्ण हैं और दोनों को निभाना भी जरूरी है। छतरपुर में शादी के दिन ही एक दूल्हे को परीक्षा देने जाना पड़ा, वहीं दुल्हन ने उसका मंडप में बैठकर इंतजार किया।
विज्ञापन
छतरपुर में शादी से पहले परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर में सात फेरे लेने से पहले एक दूल्हा परीक्षा देने पहुंचा। वहीं, दुल्हन और अन्य रिश्तेदारों ने मंडप में बैठकर दूल्हे का इंतजार किया। करीब 3 घंटे बाद जब दूल्हा परीक्षा देकर वापस लौटा तब वरमाला और सात फेरों की रस्म पूरी की गई।
मामला छतरपुर के कल्याण मंडपम का है, यहां बुन्देलखंड परिवार द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, जहां एक साथ 11 जोड़ों के विवाह हुए। इन्हीं जोड़ों में रामजी सेन और प्रीति सेन की भी शादी थी, लेकिन शादी के दिन ही दूल्हे रामजी का 10 वीं की बोर्ड परीक्षा का एक्जाम था, जिसके चलते दूल्हा शादी से पहले परीक्षा देने पहुंचा।
जानकारी के अनुसार परीक्षा की डेट आने से पहले ही शादी की डेट तय हो गई थी। रामजी शादी के पहले के सभी कार्यक्रमों में शामिल रहा, लेकिन परीक्षा के समय पर वो एक्जाम सेंटर पहुंचा और करीब 3 घंटे बाद पेपर देकर शादी में शामिल हुआ।
विज्ञापन
दूल्हे ने बताया कि आज उसके जीवन के 2 एग्जाम हुए हैं, जहां वह पहला एग्जाम पढ़ाई का देकर आया है, तो वहीं दूसरा एग्जाम उसकी जिंदगी का शुरू हुआ है, जो जीवन भर चलता रहेगा।