फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The employee of the accounts department of the municipality committed suicide

MP News: नगर पालिका के लेखा विभाग के कर्मचारी ने किया सुसाइड, मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Fri, 03 Mar 2023 05:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 05:23 PM IST
सार

दमोह में नगर पालिका के लेखा विभाग में काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते मौत के कारण पता नहीं चल सके। 

विज्ञापन
The employee of the accounts department of the municipality committed suicide
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह में नगर पालिका के कर्मचारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना गुरूवार रात की है। बच्चों ने जैसे ही पिता को देखा तो तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने लेखा कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस की समझाइश के बाद  शांत हुए। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

 
स्थायी कर्मी कर्मचारी भवानी प्रसाद वंशवर्ती लेखा विभाग में कार्यरत था और अज्ञात कारणों के चलते उसने अपने ही घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टर जावेद खान ने परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर कर्मचारी की मौत के बाद अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अभी मौत के कारण स्पष्ट नहीं है। बताया गया कि मृतक भवानी पहले जल विभाग में काम करता था, लेकिन स्थाई कर्मी बनने के बाद उसे नगरपालिका के लेखा विभाग में पदस्थ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed