फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The criminal who tried to murder dhaba operator in Ujjain arrested from Indore

Ujjain News: इंदौर में पकड़ा गया ढाबा संचालक की हत्या का प्रयास करने वाला बदमाश, दो दिन की पुलिस रिमांड पर

Tue, 13 Feb 2024 10:38 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 13 Feb 2024 10:38 AM IST
सार

एसआई अनिल ठाकुर ने बताया कि बदमाश से चाकू बरामद करने और उसके साथियों का पता लगाने के लिए में पूछताछ की जा रही है। ढाबा संचालक पर हमले के दौरान वहां लगे कैमरों के फुटेज भी सामने आए हैं। जल्द ही उसके तीनों साथियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
The criminal who tried to murder dhaba operator in Ujjain arrested from Indore
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हफ्ता नहीं देने पर शुक्रवार-शनिवार की रात उज्जैन में ढाबा संचालक की हत्या का प्रयास करने वाला बदमाश इंदौर में फरारी काट रहा था। सोमवार रात को पुलिस ने उसे इंदौर के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश कर पुलिस ने आरोपी बदमाश को 2 दिनों की रिमांड पर लिया है। आरोपी से वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पंथपिपलाई में रहने वाले रविंद्र पिता दरबार सिंह राठौर ग्राम रामवासा में वृन्दावन ढाबा चलाते हैं। शुक्रवार-शनिवार रात 12 बजे कोकलाखेड़ी में रहने वाले हिस्टीशिटर बदमाश नागेन्द्र उर्फ नागूसिंह ठाकुर ने हफ्ता नहीं देने की बात पर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रविंद्र पर चाकू से हमला कर हत्या की कोशिश की थी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उधर, हमले के बाद बदमाश एक बाइक छोड़कर फरार हो गए थे, जिसे जब्त कर पुलिस ने बदमाश की पहचान की। 
विज्ञापन


पुलिस बदमाश की तलाश में कोकलाखेड़ी पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश नागेन्द्र इंदौर के छोटा बांगड़ के एक फ्लेट में छिपा हुआ है। सूचना पर एसआई अनिल ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी बदमाश को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस उसे लेकर उज्जैन आई और न्यायालय में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार के नाम पर किराए से लिया फ्लैट
बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशिटर बदमाश ने इंदौर के छोटा बांगड में रिश्तेदार के नाम से फ्लैट किराये से ले रखा है। शहर में वारदात के बाद वह छिपने के लिए उसी फ्लैट में पहुंच जाता था। ढाबा संचालक की हत्या का प्रयास करने के बाद वह इंदौर भाग गया और उसी फ्लैट में रहने लगा। 


चाकू बरामदगी और साथियों की तलाश 
एसआई अनिल ठाकुर ने बताया कि बदमाश से चाकू बरामद करने और उसके साथियों का पता लगाने के लिए में पूछताछ की जा रही है। ढाबा संचालक पर हमले के दौरान वहां लगे कैमरों के फुटेज भी सामने आए हैं। जल्द ही उसके तीनों साथियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। हिस्ट्रीशिटर बदमाश के पुराने अपराधिक रिकॉर्ड भी देखे जा रहे हैं। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed