{"_id":"645cf64c0f41414f8f031433","slug":"the-bride-arrived-in-satna-after-taking-seven-rounds-to-appear-before-her-in-laws-house-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सतना में सात फेरे लेकर ससुराल से पहले परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, लाल जोड़े में देख हर कोई चौंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सतना में सात फेरे लेकर ससुराल से पहले परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, लाल जोड़े में देख हर कोई चौंका
Thu, 11 May 2023 07:36 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 07:36 PM IST
सार
सतना जिले में एक शादी चर्चा में है। दुल्हन ससुराल विदा होने से पहले परीक्षा देने पहुंच गई थी। उसका पति उसे परीक्षा केंद्र लेकर गया था। लौटने के बाद विदाई हो सकी, और सारी रस्में रिवाज पूरी की गईं।
विज्ञापन
सतना में शादी के मंडप से परीक्षा देने पहुंची नई दुल्हन शिवानी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में संविदा परीक्षा केंद्र पर लाल जोड़े में पहुंची दुल्हन को देख हर कोई चौंक गया। बाद में पता चला कि उसकी शादी एक रात पहले हुई है और वह ससुराल जाने से पहले परीक्षा देने आई है। परीक्षा के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची और सभी रस्में पूरी की।
मामला सतना शहर के मारूति नगर का है। बता दें कि यहां रहने वाली शिवानी पांडेय की 10 मई को विराट नगर कॉलोनी में रहने वाले ग्राम छींदा निवासी सत्यनारायण और रानी देवी पयासी के बेटे अभिषेक से शादी थी। 11 मई को उसका संविदा का पेपर का था। उसने ये बात अपने पति अभिषेक को बताई। वर पक्ष ने तय किया कि पहले परीक्षा दिलाई जाएगी, फिर विदाई होगी। शिवानी शादी की रस्में पूरी होने के फौरन बाद साढ़े 7 बजे ही मंडप से रवाना हो गई थी। उसने एमपी ट्रेड वर्ग 2 की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था। गुरुवार 11 मई को आदित्य इंजीनियरिंग कॉलेज परीक्षा केंद्र में सुबह 8 बजे से उसका पेपर था। पति उसे विदा कराकर ससुराल ले जाने से पहले परीक्षा केंद्र ले गया और परीक्षा दिलाई। तब तक बरात इंतज़ार करती रही। परीक्षा के बाद शिवानी की विदाई हई और वह ससुराल गई। तब बाकी रस्में पूरी की गईं और उसे ससुराल के लिए विदा किया गया।
दुल्हन शिवानी ने बताया कि शादी तय होने के बाद जब परीक्षा की डेट आई तो पहले तो लगा कि वह परीक्षा नहीं दे पाएगी लेकिन फिर उसने अभिषेक और अपनी सास से बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उसकी परीक्षा मिस नहीं होगी। शादी की रस्में जल्दी पूरी करा कर उसे परीक्षा देने भेजा जाएगा। शिवानी ने कहा कि उसे खुशी है कि उसे सपोर्ट करने वाला ससुराल मिला है।
विज्ञापन
यह अनोखी शादी जिले भर में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। लोग शिवानी के कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं और प्रेरणा स्रोत कदम भी बता रहे है। क्योंकि दुल्हन ने परीक्षा देने के लिए अपनी शादी की रस्म को अधूरा छोड़कर परीक्षा केंद्र गई और दुल्हन के ड्रेस में परीक्षा देने के बाद फिर घर लौटकर छूटे हुए रस्मों को पूरा किया। जिसके बाद जाकर विवाह पूर्ण हुआ और अपने दूल्हे राजा के साथ ससुराल रवाना हुई।