फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The body of young man missing for 10 days was found in bushes in middle of river

Madhya Pradesh: 10 दिन से लापता युवक का नदी के बीच झाड़ियों में मिला शव, मामा के घर जाने को निकला था

Thu, 07 Jul 2022 03:51 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 07 Jul 2022 03:51 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के दमुआ का एक युवक घर से मामा के घर जाने के लिए निकला था लेकिन वह लापता हो गया।जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी।

विज्ञापन
The body of young man missing for 10 days was found in bushes in middle of river
लापता युवक का मिला शव - फोटो : Social Media

विस्तार

छिंदवाड़ा के दमुआ में दस दिनों पहले घर से लापता युवक का शव नदी के बीच झाड़ियों में फंसा मिला। मामा के घर जाने की बात कहकर युवक घर से निकला था। युवक के शव की शिनाख्त कपड़ों से हो सकी। 

विज्ञापन


बता दें कि परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। दमुआ पुलिस ने बताया कि धाऊ निवासी 19 वर्षीय मनीष पिता जगन मवासी नामक युवक 27 जून को अपने घर से अपने मामा के घर कोयलवाडी जाने की बात कहकर निकला था लेकिन ना वो मामा के घर पहुंचा और ना ही वापस घर लौटा।

विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाने में लिखित रुप से दर्ज कराई। मनीष की तलाश की जा रही थी। इसी बीच बुधवार के दिन धाऊ से कोयलवाड़ी के रास्ते में चंदनिया की पहाड़ियों में बहने वाली पहाड़ी नदी में झाड़ियों के बीच शव मिलने की खबर आई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed