फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The body of a young man who was swept away by the strong current of water in Chhindwara was found after 18 hou

Chhindwara: पानी के तेज बहाव में बहे युवक का 18 घंटे बाद मिला शव, नाला ओवरफ्लो होने से हुआ था हादसा

Thu, 28 Jul 2022 02:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Jul 2022 02:31 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में नाले में बहने वाले युवक का शव 18 घंटे बाद चार किमी दूर से एक नाले से बरामद किया गया है। युवक बुधवार को पानी के तेज बहाव में बह गया था।

विज्ञापन
The body of a young man who was swept away by the strong current of water in Chhindwara was found after 18 hou
18 घंटे बाद मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में नाले में उफान के दौरान बहने वाले एक युवक का शव करीब 18 घंटे बाद 4 किमी दूर से मिला है। हादसा बुधवार को चंद पब्लिक स्कूल के पास हुआ था, जहां एक युवक दो बच्चों समेत पानी में बह रहा था, लोगों ने किसी तरह बच्चों को बचा लिया, लेकिन युवक को बहने से नहीं बचा पाए थे और वह पानी के तेज बहाव में बह गया था।
विज्ञापन


दरअसल सीवर पाइप लाइन चोक हो जाने के कारण नाला ओवरफ्लो हो गया था, जिसका पानी एक मकान में घुस गया था। मकान में पानी भरने के बाद यहां बैठे एक युवक सहित तीन बच्चे पानी में बह गए थे। युवक का शव 18 घंटे बाद 4 किलोमीटर दूर विवेकानंद कॉलोनी के पास नाले में मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


युवक का नाम श्याम इनवाती था, वह चंद पब्लिक स्कूल के पास स्थित अपने घर में बच्चों के साथ बैठा था, तभी अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हुई और श्याम इनवाती के घर के पास का नाला ओवरफ्लो होकर बहने लगा। पानी का बहाव काफी तेज था, जिसके चलते श्याम इनवाती 2 बच्चों के साथ नाले में बहने लगे तभी मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को तो बचा लिया लेकिन श्याम इनवाती का हाथ छूट गया और वह बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed