फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   the administration made JCB run encroachment-free government land worth six crores in Chhindwara

MP News: छह करोड़ की शासकीय भूमि को प्रशासन ने जेसीबी चला कराया अतिक्रमण मुक्त, 10 एकड़ में किया था अवैध कब्जा

Mon, 09 Jan 2023 12:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 12:55 PM IST
सार

शहर और जिले के बाहर गरीब मजदूर वर्ग के लोगों से 30 से 50 हजार रुपये लेकर कब्जे कराने का काम कर रहा है। सिवनी प्राणमोती की पहाड़ी के अवैध कब्जों पर की गई कार्रवाई के दौरान भी ऐसी खबरे सामने आई थी।

विज्ञापन
the administration made JCB run encroachment-free government land worth six crores in Chhindwara
प्रशासन ने जेसीबी चलाकर 6 करोड़ की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनपुर की शासकीय भूमि पर प्रशासन ने जेसीबी चलाकर छह करोड़ की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। दिन भर चली इस कार्रवाई में प्रशासनिक टीम ने 10 एकड़ के क्षेत्र में किए गए अवैध कब्जे को गिराने की कार्रवाई की। इससे पहले सिवनी प्राणमोती क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की थी। कलेक्टर शीतला पटले के आदेश पर निगमायुक्त राहुल सिंह, एसडीएम अतुल सिंह के निर्देश पर तहसीलदार अजय भूषण शुक्ला के नेतृत्व में नगर निगम एवं राजस्व अमले ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


अवैध कब्जे कराने वाला गिरोह सक्रिय
शहर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कराने का काम कर रहा है। शहर और जिले के बाहर गरीब मजदूर वर्ग के लोगों से 30 से 50 हजार रुपये लेकर कब्जे कराने का काम कर रहा है। सिवनी प्राणमोती की पहाड़ी के अवैध कब्जों पर की गई कार्रवाई के दौरान भी ऐसी खबरे सामने आई थी। लेकिन शासकीय भूमि पर कब्जे कराने वाले चहरे अब तक उजागर नहीं हो सके है।
विज्ञापन


अधिकांश मकानों में भरा था भूसा
कार्रवाई को अंजाम देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जितने भी कच्चे मकान तोड़े गए हैं, उनमें से एक भी ऐसा नहीं था, जिसमें कोई निवास करता मिला है। कोई पूरी तौर से खाली मिला तो किसी में भूसा और अन्य सामग्री रखी थी, इससे साफ जाहिर होता है कि केवल कब्जे की नियत से वहां कच्चे मकान बनाकर छोड़ दिए गए थे। ऐसे सभी कब्जों को जमीदोज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed