{"_id":"5b6452c94f1c1bde6d8b6021","slug":"terrorists-may-attack-on-yogi-adityanath-says-madhya-pradesh-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ पर हो सकता है आतंकी हमला, एमपी पुलिस ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ पर हो सकता है आतंकी हमला, एमपी पुलिस ने जारी किया अलर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 03 Aug 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आतंकी हमला हो सकता है। इस बारे में मध्य प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश व दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया है। खुफिया इनपुट के आधार पर आगामी 15 अगस्त को विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश व दिल्ली पुलिस को जारी अलर्ट में कहा गया है कि गाजियाबाद और एनसीआर इलाके के कुछ नौजवानों को आतंकी हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस हमले के दौरान ही योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
देश के आजादी दिवस 15 अगस्त और इसके आसपास की तारीखों पर विशेष ऐहतियात बरतने की बात भी है। मुख्यमंत्री के नाते योगी का अकसर दिल्ली जाना होता है, लिहाजा दिल्ली में भी उनकी सुरक्षा को लेकर अलर्ट है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया जा सकता है। योगी को दिल्ली, एनसीआर और यूपी में टारगेट किया जा सकता है।
