फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tension in Kalash Yatra: Case registered against eight named and 15-20 unidentified, bulldozer run

कलश यात्रा में तनाव: आठ नामजद और 15-20 अज्ञात पर प्रकरण दर्ज, मुख्य आरोपी के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Wed, 10 Jan 2024 07:59 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 07:59 PM IST
सार

मंदसौर के ग्राम सेमली में अक्षत कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस ने धार्मिक यात्रा में विघ्न डालने वाले आठ नामजद और करीब 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने, बलवा और मारपीट जैसी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मुख्य आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया है। 

विज्ञापन
Tension in Kalash Yatra: Case registered against eight named and 15-20 unidentified, bulldozer run
मुख्य आरोपी के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर के नई आबादी थाना क्षेत्र के सेमली गांव में अक्षत कलश यात्रा के दौरान सांप्रदायिक विवाद हो गया था। इसके बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है। वहीं पुलिस ने धार्मिक यात्रा में विघ्न डालने वाले आठ नामजद और करीब 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने, बलवा और मारपीट जैसी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। प्रशासन द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने वाले मुख्य आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नई आबादी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली में अक्षत कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। मौके पर आसपास के थानों और पुलिस लाइन से बल भेजकर गांव में तैनात किया गया। पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ। नई आबादी थाना पुलिस द्वारा फरियादी अजय पिता किशोर प्रजापत की शिकायत पर गफूर पिता घासी अजमेरी सहित आठ नामजद और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 295, 147,294,506 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। विवाद के बाद प्रशासन का अमला पुलिस बल के साथ डिगांव चौपाटी पहुंचा। जहां आरोपी गफूर अजमेरी की शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर रखी गुमटी पर बुलडोजर चलाकर हटा दिया। आरोपी गुमटी में ऑटो गैरेज संचालित करता था।
विज्ञापन


गांव में बल तैनात 
नई आबादी थाना प्रभारी रोहित कछावा ने बताया कि सेमली ग्राम में अक्षत कलश यात्रा के दौरान हुए साम्प्रदायिक विवाद के बाद गांव में आसपास के थानों सहित पुलिस लाइन का बल तैनात किया गया है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed