{"_id":"659ea9e130d8c3649103dfa8","slug":"tension-in-kalash-yatra-case-registered-against-eight-named-and-15-20-unidentified-bulldozer-run-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा में तनाव: आठ नामजद और 15-20 अज्ञात पर प्रकरण दर्ज, मुख्य आरोपी के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा में तनाव: आठ नामजद और 15-20 अज्ञात पर प्रकरण दर्ज, मुख्य आरोपी के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
Wed, 10 Jan 2024 07:59 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 07:59 PM IST
सार
मंदसौर के ग्राम सेमली में अक्षत कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस ने धार्मिक यात्रा में विघ्न डालने वाले आठ नामजद और करीब 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने, बलवा और मारपीट जैसी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मुख्य आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर के नई आबादी थाना क्षेत्र के सेमली गांव में अक्षत कलश यात्रा के दौरान सांप्रदायिक विवाद हो गया था। इसके बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है। वहीं पुलिस ने धार्मिक यात्रा में विघ्न डालने वाले आठ नामजद और करीब 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने, बलवा और मारपीट जैसी धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। प्रशासन द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने वाले मुख्य आरोपी के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया।
पुलिस के अनुसार नई आबादी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमली में अक्षत कलश यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। मौके पर आसपास के थानों और पुलिस लाइन से बल भेजकर गांव में तैनात किया गया। पुलिस की समझाइश पर मामला शांत हुआ। नई आबादी थाना पुलिस द्वारा फरियादी अजय पिता किशोर प्रजापत की शिकायत पर गफूर पिता घासी अजमेरी सहित आठ नामजद और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 295, 147,294,506 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। विवाद के बाद प्रशासन का अमला पुलिस बल के साथ डिगांव चौपाटी पहुंचा। जहां आरोपी गफूर अजमेरी की शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर रखी गुमटी पर बुलडोजर चलाकर हटा दिया। आरोपी गुमटी में ऑटो गैरेज संचालित करता था।
गांव में बल तैनात
नई आबादी थाना प्रभारी रोहित कछावा ने बताया कि सेमली ग्राम में अक्षत कलश यात्रा के दौरान हुए साम्प्रदायिक विवाद के बाद गांव में आसपास के थानों सहित पुलिस लाइन का बल तैनात किया गया है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।